12 सेकेंड में भारत का नाम लेकर रिपोर्टर ने ट्रंप को कर दिया बेइज्जत, पूरी दुनिया के सामने खुल गई पोल

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2025

अमेरिका बार-बार भारत के खिलाफ बयान दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से भारत के तेल खरीदने से काफी नाराज दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन ट्रंप का ये डबल स्टैर्डड एक बार फिर सामने आ गया है। लेकिन ट्रंप से एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया। जिसके बाद ट्रंप सन्नाटे में चले गए। ट्रंप उस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि भारत का कहना है कि अमेरिका रूस से यूरेनियम रसायन और उर्वरक आयात करता है, जबकि वो उनके ऊर्जा आयात की आलोचना करता है। इस पर आपकी प्रतिक्रिया क्या है? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि मुझे इसके बारे में पता नहीं है, मैं इसकी जानकारी लेकर आपसे बात करूंगा। 12 सेकेंड की बातचीत में ही ट्रंप की पोल खुल गई। 

इसे भी पढ़ें: जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा...अगर एक जगह अगर जमा हो गए तीनों- अमर, अकबर, एंथोनी

अमेरिकी राष्ट्रपति का आरोप है कि रूस इस तरह से तेल बेचकर कमाई कर रहा है और वो अपनी युद्ध मशीनरी चलवा रहा है, जिससे यूक्रेन में लोग लगातार मारे जा रहे हैं। वहीं भारत ने इस पूरे मामले को एक्सपोज करते हुए साफ तौर पर ये कहा है कि अमेरिका और यूरोप खुद रूस से कारोबार कर रहे हैं। रूस से लगातार अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीद कर रहे हैं और भारत को ज्ञान दे रहे हैं। जिस तरीके के बयान लगातार भारत के खिलाफ दिए जा रहे हैं ये तर्कहीन है और भारत हमेशा वही कदम उठाएगा जो उसके राष्ट्रहित में है। रूस भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना कर चुका है और इस तरह के बयान को गैरकानूनी कह चुका है।  

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग