टीएस सिंहदेव विवाद में रमन सिंह ने ली चुटकी, बोले- 2.5 साल आते-आते पूरी तरह से बिखर गई बघेल सरकार

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2021

रायपुर। क्या छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है ? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सदन की कार्यवाही में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्पष्ट जवाब नहीं दे देती है तब तक वह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। 

इसे भी पढ़ें: टीएस सिंहदेव बोले, छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन देने का रखा है लक्ष्य 

उन्होंने आगे कहा कि जब मंत्री का भरोसा सरकार से उठ गया है तब छत्तीसगढ़ की 2.7 करोड़ ज़नता क्यों भरोसा करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया था कि टीएस सिंहदेव के इशारे पर उनके काफिले के एक वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया और मंत्री से उनकी जान को खतरा है। इसी मामले को लेकर सदन में हंगामा हुआ।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा