40 सेकेंड में UAE ने पहले तोड़ा शाहेद का घमंड, फिर Video जारी कर ईरान को दिखाई उसकी औकात

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2026

मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। इसने ईरान के इस्लामिक सरकार के समर्थकों के अंदर एक नया जोश भर दिया है। नए सुप्रीम लीडर के आते ही ईरान ने इजराइल के खिलाफ जोरदार हमला बोल दिया है। एक दो नहीं बल्कि तीन सबसे खतरनाक मिसाइलों को इज़राइल के खिलाफ लॉन्च कर दिया गया है। 24 घंटे के अंदर गद्र, इमात और खैबर मिसाइल से इज़राइल पर हमला बोला गया है। देखिए पहली गद्र मिसाइल। ये 2000 किमी तक निशाना लगा सकती है।  गद्र का मतलब ही शक्ति होता है। दूसरी है इमाद मिसाइल। यह 1700 कि.मी. तक निशाना लगा सकती है। इमारत का मतलब सपोर्ट होता है। तीसरी खैबर मिसाइल जो कि 1400 कि.मी. तक निशाना लगा सकती है। खैबर का मतलब होता है किला तोड़ने वाली। ईरान की इस मिसाइल पावर ने अमेरिका जैसी महाशक्ति को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। और इजराइल को ईरान की मिसाइल धुआधुआ कर दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: कादर और फतह लेकर टूट पड़ा ईरान, तबाही नहीं छिपा पा रहा इजरायल

यूएई रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा दावा किया है। पांच बैलेस्टिक मिसाइल से हमला हुआ है यूएई के ऊपर। 12 बैलेस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया गया है। यूएई का कहना है कि तीन मिसाइलें समुद्र में गिरी हैं। अपने शाहिद ड्रोन के जरिए इजराइल और खाड़ी देशों में तहलका मचा रहे ईरान को यूएई में जबरदस्त झटका लगा है। ईरान को अब तक यह गलतफहमी थी कि अमेरिकी एयर डिफेंस को वो चकमा देने वाला उसका शाहिद 136 अजय है। लेकिन यूएई डिफेंस फोर्स ने इन शाहिद ड्रोंस को मार गिराने वाले वीडियो को जारी कर ईरान को जवाब दिया है। महज 40 सेकंड के इस वीडियो में यूएई ने अपनी ताकत दिखा दी। एयर डिफेंस सिस्टम के साथ यूएई ने अपने एयर 64D अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर्स का बेड़ा फाड़ दिया। टारगेट डिस्ट्रॉय टारगेट डिस्ट्रॉय टारगेट डिस्ट्रॉय यूएई ने 28 फरवरी से अब तक कुल ईरानी 238 बैलस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। इनमें से 221 को नष्ट किया गया। 15 समंदर में गिर गई। दो मिसाइलें देश के अंदर आकर गिरी। 

इसे भी पढ़ें: Saudi Missile Attack पर बड़ा खुलासा, Indian Embassy ने बताया- हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं

इसके अलावा कुल 10422 ईरानी ड्रोन को डिटेक्ट किया गया। इनमें से 10342 को रास्ते में ही मार गिराया गया। जबकि 80 ड्रोन देश की सीमा के अंदर गिरे। इस वीडियो को जारी कर यूएई ने ईरान को सीधी चेतावनी दे दी कि उसे ईरान हल्के में ना ले। ईरान की ताकत को खत्म करने के लिए अमेरिका और इजराइल लगातार कोशिश में लगे हुए हैं और इसीलिए वो ईरान की ताकत यानी आईआरजीसी को टारगेट कर रहे हैं। इसका एक वीडियो अब सामने आया है। पश्चिमी तहरान के खुलामाबाद का है। जहां आईआरजीसी के ठिकानों पर बारूदी प्रहार किया गया। वीडियो में देखिए कैसे एक के बाद एक ठिकानों पर धमाकों के बाद आग की लपटें दिखाई दे रही है। धुएं का गुबार बता रहा है कि हमला कितना भीषण था। एक के बाद एक कई धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज रहा है। दावा है कि यहां आईआरजीसी ने अपने ठिकाने बना रखे थे। जिन्हें अमेरिका और इजराइल ने टारगेट किया है ताकि ईरान की ताकत को कमजोर किया जा सके। जहां एक और युद्ध में अमेरिका और इजराइल ईरान के मिलिट्री ठिकानों को निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ अब ईरान के पुलिस स्टेशंस भी उनकी मिसाइलों के टारगेट पर हैं। इजराइल ने एयर स्ट्राइक कर एक पुलिस स्टेशन को उड़ा दिया है। 

प्रमुख खबरें

10 मिनट में चाहिए High Protein नाश्ता? बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं क्रिस्पी मसूर डोसा, देखें Recipe

Ekadashi Rules: एकादशी व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, Lord Vishnu हो सकते हैं नाराज

Bollywood Wrap Up | Sapna Choudhary Domestic Violence Case | सपना चौधरी और वीर साहू का विवाद

Plant Based Protein का बढ़ता Trend: क्या ये Complete Protein है? जानिए इसका पूरा सच