अमेठी में प्रधानमंत्री ने आयुध कारखाने के नाम पर झूठ बोला: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेठी में आयुध कारखाने का उद्घाटन किये जाने एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला है क्योंकि वह अपने संसदीय क्षेत्र में आयुध कारखाने का उद्घाटन 2010 में ही कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: पहले की सरकार ने सुरक्षाबलों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया: नरेन्द्र मोदी 

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अमेठी में आधुनिक क्लाशनिकोव-203 राइफलों के निर्माण के लिए बनी आयुध कारखाने का उद्घाटन किया था। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह घूम-घूम कर मेड इन उज्जैन, मेड इन इंदौर और मेड इन जयपुर कहते हैं, लेकिन यह मोदी है, जिसने 'मेड इन अमेठी' को सच कर दिखाया है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार