'Honour killing': पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में युवती को जिंदा जलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2023

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह मामला झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झंग जिले के गढ़ महाराजा में हुई। जांच अधिकारी मोहम्मद आजम ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रजाब अली ने अपने बेटों जब्बार और आमिर तथा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 26 मई को अपनी 20 वर्षीय बेटी को घर में आग लगाने से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मरने से पहले उसने पुलिस को आग लगाने वालों के बारे में बताया था।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता, दो भाइयों और एक बहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों को अपने इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है और उनका कहना है कि लड़की ने परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी