Andhra Pradesh में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने की शादी की मांग, विवाहित प्रेमी ने तंग आकर जला दिया जिंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2024

बडवेल। आंध्र प्रदेश के बडवेल में 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने जलाकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि औरापी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया था और अन्य महिला से शादी कर ली थी। उसने बताया कि आरोपी जे. विग्नेश ने कथित तौर पर कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके में नाबालिग पर पेट्रोल डालकर को उसे आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Delhi CM ने पड़ोसी राज्यों पर फोड़ा ठीकरा, यमुना नदी और आनंद विहार के प्रदूषण के लिए Uttar Pradesh-Haryana को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस के अनुसार, विग्नेश और लड़की के बीच प्रेम संबंध में थे, लेकिन विग्नेश ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली। उसने बताया, “लड़की ने छह महीने पहले विग्नेश से बात की थी और उससे शादी करने के लिए कहा। विग्नेश ने उसकी मांग से तंग आकर उसे आग के हवाले कर दिया।’’

इसे भी पढ़ें: CRPF School के पास जोरदार धमाका, प्रशांत विहार में दहशत का मौहाल, घटना स्थल पर पहुंचे NSG Commando

पुलिस ने बताया कि विग्नेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विग्नेश फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन