असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

By एकता | Dec 21, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नामरूप में 'असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी' के नए यूरिया प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने असम के विकास और किसानों के हितों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

इसे भी पढ़ें: 26 दिसंबर से बढ़ेगा रेल का किराया, जानें आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा

मोदी ने बताया कि बीज से लेकर बाजार तक सरकार किसानों के साथ है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 4 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन और इस प्लांट का निर्माण दिखाता है कि असम अब विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है।

इसे भी पढ़ें: 'चिल्लई कलां' की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म

विपक्ष पर हमला

पीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने खाद फैक्ट्रियां बंद होने दीं और किसानों पर लाठियां चलवाईं। उन्होंने कांग्रेस पर 'वोट बैंक' की राजनीति के लिए अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।

मोदी ने गारंटी दी कि बीजेपी असम की जमीन, जंगल और सम्मान की रक्षा के लिए "फौलाद" की तरह खड़ी है और किसी भी घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग

20 हजार हेक्टेयर में बसेगा New Noida, 6 लाख नौकरियों का लक्ष्य

President Murmu ने 6 राज्यों में बदले Governor, राजेंद्र आर्लेकर तमिलनाडु और माथुर केरलम पहुंचे

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर