Astrology Tips: ज्योतिष में महिलाओं की बाईं आंख फड़कना माना जाता है शुभ, जानिए वैज्ञानिक कारण

By अनन्या मिश्रा | Oct 26, 2024

अक्सर हमने घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना है कि आंख फड़कना शुभ-अशुभ संकेत देता है। अक्सर दादी-नानी से कहते सुना है कि लड़कियों की बाईं आंख फड़कना शुभ होता है। वहीं लड़कों की दाहिनी आंख फड़कना शुभ माना जाता है। वहीं शास्त्रों में भी कई ऐसी बातों का जिक्र है, जिसको हम बिना वजह जाने सच मान लेते हैं और उन बातों का अनुसरण करने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: ऐसी विवाह रेखा देती है सुखमय वैवाहिक जीवन का संकेत, जानिए क्या कहता है हस्तशास्त्र

आंख फड़कने की वजह

धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है, हालांकि इसे कई देशों में अपशगुन भी माना जाता है। माना जाता है कि आंखों की ऊपरी पलक फड़कने का मतलब है कि आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

वहीं आंख की निचली पलक फड़कने का मतलब आने वाले कष्टों के संकेत से हो सकती है। अगर आंख के कोने फड़कते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर कोई मेहमान आ सकता है और यह सकारात्मकता का भी संकेत होता है। निचली पलक के फड़कने का मतलब है कि आप रोने वाले हैं।

महिलाओं की बाईं आंख फड़कना

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, महिला की बाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। इसको शुभ समाचार से जोड़ा जाता है और यह सुख व सौभाग्य का भी संकेत माना जाता है माना जाता है कि बाईं आंख फड़कने का संकेत यह भी होता है कि आप किसी नई चीज की शुरूआत कर सकते हैं। इसका अर्थ यह भी होता है कि आपको गहने या नए कपड़े मिल सकते हैं।

इसके अलावा बाईं आंख फड़कना वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने का भी संकेत होता है। अगर आप अपने अतीत के बारे में ज्यादा सोचती हैं, तो यह एक नए शुरूआत की तरफ भी संकेत हो सकता है।

बाईं आंख फड़कने के संकेत

ज्योतिष के मुताबिक बाईं आंख फड़कना इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आप इसकी परवाह बंद करना बंद कर दें कि दूसरे आपके बारे में क्या राय रखते हैं। आपके लिए सिर्फ वही राय मायने रखनी चाहिए, जो आपकी राय हो।

कोई भी फैसला लेते समय अपने दिल व दिमाग की सुनें। महिला की बाईं आंख फड़कना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको अपनी चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। यह आने वाले समय में धन लाभ का भी संकेत देता है। लेकिन पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है और बाईं आंख फड़कना समस्याओं के संकेत से जोड़ा जाता है।

आंख फड़कने के वैज्ञानिक कारण

धार्मिक शास्त्रों की मानें, तो आंख फड़कना शुभ और अशुभ संकेत देता है। लेकिन इसका वैज्ञानिक कारण देखें, तो आंख फड़कने के कई अलग कारण भी हो सकते हैं।

वैज्ञानिक कारण से देखें तो जब आप कंप्यूटर आदि पर लंबे समय तक काम करते हैं, तो ड्राई आई की समस्या होती है, जिसके कारण आंख फड़कने लगती है। वहीं कॉन्टैक्ट लेंस या फिर चश्मे का इस्तेमाल करने वाले लोगों के साथ भी आंख फड़कने की समस्या ज्यादा हो सकती है।

आंख फड़कने की एक बड़ी वजह आंखों में थकान और मानसिक तनाव का भी होना शामिल हो सकता है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर और नींद पूरी न होने पर भी आंख फड़कने लगती है। वहीं आंखों में एलर्जी और खुजली होने पर भी आंख फड़कने की समस्या हो सकती है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा