Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक किसान को गोली मार दी। घायल किसान को बेहद नाजुक हालत में लखनऊ ले जाया गया है।

बदौसा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गर्गपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने किसान राजा भइया गर्ग (55) के पेट में गोली मार दी। घायल किसान को उनके परिजन बेहद नाजुक हालत में इलाज के लिए बांदा से लखनऊ ले गए हैं।

पुलिस ने बताया कि किसान सुबह अपने रिहायशी मकान से पशु बाड़े जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

प्रमुख खबरें

Fadnavis ने सतारा मादक पदार्थ मामले से उपमुख्यमंत्री शिंदे को जोड़ने के लिए कांग्रेस की आलोचना की

Bangladesh में हिंदू युवक की हत्या चिंताजनक: Priyanka Gandhi

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

UP police ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित कॉलोनी में अभियान चलाया