भंसाली की अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान खान संग इश्क फरमाएंगी आलिया भट्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

मुंबई। दिग्गज फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘‘इंशाअल्लाह’’ में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट नजर आयेंगी। इसके निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस चलचित्र का निर्माण सलमान और भंसाली संयुक्त रूप से करेंगे। इस ‘‘प्रेम कथा’’ वाली फिल्म में सलमान की भंसाली के सिनेमा में 20 साल बाद वापसी हो रही है। सलमान ने टि्वटर पर अपने प्रशंसको को यह जानकारी दी। भंसाली प्रोडक्शन ने इस बात की पुष्टि की है। 

आलिया भट्ट ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, खुले आंखों से सपना देखना चाहिए और मैंने यह किया। संजय लीला भंसाली और सलमान खान  एक साथ धमाल मचाते हैं। मैं उन दोनों को ज्वाइन करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती आलिया भट्ट ने आगे लिखा, "जब मैं 9 साल की थी, तब संजय लीला भंसाली के ऑफिस गई थी। मैं हमेशा से यह आशा करती थी कि उनकी अगली  फिल्म में काम करूंगी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद यह सपना सच हुआ।"

इसे भी पढ़ें: संजय दत्त और माधुरी के बीच ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण संजय जा रहे थे मरने?

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा