Bijnor में बच्चों की श्वास नली में फंसी टॉफी, दम घुटने से हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में ढाई साल के एक बच्चे की श्वास नली में टॉफी फंस जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को यहां बताया कि चक गोवर्धन गांव के निवासी ढाई वर्षीय शाफेज को शनिवार की शाम श्वास नली में टॉफी फंस जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

शाफेज के पिता शमशाद ने बताया कि उनके बेटे की श्वास नली में टॉफी अटक गई थी और घर पर काफी कोशिश के बावजूद टॉफी निकाली नहीं जा सकी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़