Uttar Pradesh: बिजनौर में शादी से मना करने पर प्रेमी की हत्या की, आरोपी महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर लिव इन रिलेशनशिप (बिना शादी किए साथ रहना) में रह रही महिला ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में शीतल से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि हरिओम शादी से इनकार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात 18 जनवरी को शराब पीने के बाद दोनोंमें झगड़ा भी हुआ।

हरिओम मरने की धमकी देकर पंखे से लटक कर बिस्तर पर खडा़ था तभी शीतल ने हरिओम के पैर पर लात मार दी जिससे वह फंदे पर झूल गया। पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! ऑपरेशन टाइगर की आहट के बीच Uddhav Thackeray ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक, जारी हुआ व्हिप

Jharkhand Rajya Sabha Elections: INDIA ब्लॉक बनाम NDA के बीच दिलचस्प जंग, क्या परिमल नथवानी फिर करेंगे कोई बड़ा उलटफेर?

Middle East Ceasefire | अमेरिका और ईरान ने डिजिटल रूप से किए ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा

PM Modi Paris Visit | प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की साझेदारी को अहम बताया