चार दिन तक बंधक बनाकर लड़की से करता रहा रेप, दोस्त करता था चौकीदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में 23 वर्षीय एक खेतिहर मजूदर द्वारा किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बूंदी जिले के देई कस्बे के एक घर में किशोरी को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और घर की चौकीदारी उसका साथी करता था।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री गहलोत ने रीट परीक्षा के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों से सहयोग मांगा

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने पीड़िता को बुधवार को बचाया और पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान सुरली गांव निवासी बबलू मीणा (23) और देई कस्बा निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मीणा (35) के तौर पर की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ