चंदौली में बाइक से गिरी महिला को वाहन ने कुचला, चालक गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

चंदौली जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ह्रदयपुर निवासी विवेक कुमार (30) अपनी मामी ममता यादव (40) को बाइक से दवा दिलाने रामनगर ले जा रहा था तथा सिंघीताली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में विवेक और ममता सड़क पर गिर पड़े और इस दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ममता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

पुतिन के जाने के बाद अब जेलेंस्की क्यों आ रहे भारत? पीएम मोदी ऐसे खत्म कराएंगे जंग!

इंडिगो के शीर्ष अधिकारियों को DGCA की बनाई हाई लेवल कमेटी ने भेजा समन, 6 दिनों रद्द हुईं 3900 फ्लाइटों के संबंध में सवाल जवाब किए जाएंगे

हम एयरलाइन नहीं चला सकते…इंडिगो संकट पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Railway JE Vacancy 2025: आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई