छिंदवाड़ा में गरीबों को मिला घुन लगा हुआ राशन, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

By सुयश भट्ट | Aug 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अन्न उत्सव कार्यक्रम में गरीबों को खराब और घुन लगा हुआ राशन बांटे जाने का मामला सामने आया है। बांटा जाने वाला अनाज पूरी तरह से खराब हो चुका है और घुन लगा हुआ है। जिसके बाद कांग्रेस ने पूरे जिले में राशन वितरण केंद्रों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया हैं। इसके साथ ही निर्वाचित सदस्यों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मांग की है।

दरअसल छिंदवाड़ा जिले में बांटा जाने वाला अनाज बेहद घटिया क्वालिटी एवं लोगों के खाने योग्य नहीं है। आलम यह है कि जिले के मुख्य कार्यक्रम में जो एफडीडीआई के सभागृह में आयोजित किया गया था, वहां पर कुछ चुनिंदा लोगों को बुलाकर अन्न वितरण किया गया। वहीं शुक्रवार को भी सुदूर आदिवासी अंचल हर्रई के बसुरिया में ईल्ली लगा हुआ अनाज दिखाई देने के बाद लोगों ने आपत्ति जताई थी।

आपको बता दें कि कार्यक्रम में घटिया अनाज के वितरण एवं कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। 6 अगस्त को जिला कलेक्टर ने कांग्रेस को आश्वासन दिया था कि इस गलती में सुधार किया जाएगा। इसके बाद भी राशन वितरण केंद्र के नोडल अधिकारियों ने मनमानी करते हुए भाजपा के तथाकथित नेताओं को ही कार्यक्रम में बुलाया है।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में चल रहे है अन्न उस्तव में दिखी प्रशासन की लापरवाही,बेहोश बुर्जुग को एम्बुलेंस की जगह नगर निगम के ऑटो से भेजा घर 

वहीं कांग्रेस ने एसडीएम आफिस पहुंचकर नारेबाजी करते हुए कहा कि गरीब जनता को गुमराह किया जा रहा है। घटिया सामग्री का वितरण कर जनता की तौहीन की जा रही। जिसके बाद कांग्रेस ने कहा कि सरकार अगर तेल, नमक सहित अन्य खाद्य सामग्री के भाव कम करती तो गरीब जनता का ज्यादा भला हो जाता।

प्रमुख खबरें

Silver Prices दिल्ली सर्राफा बाजार में 8,300 रुपये टूटी, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई, नियमों के उल्लंघन पर 45 दिन में मांगा जुर्माना

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क

Jio Platforms IPO को निवेशकों से मिली 7.5 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोलियां