राघव चड्ढा ने कहा- आने वाले दिनों में आप राष्ट्रीय स्तर पर लेगी कांग्रेस की जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रझान में ‘आम आदमी पार्टी’ के पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेतों के बीच पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले दिनों में उनकी पार्टी एक राष्ट्रीय दल के रूप में उभरेगी और कांग्रेस की जगह ले लेगी। संगरूर में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के किराए के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे चड्ढा ने कहा ‘‘आने वाले दिनों में ‘आप’ एक राष्ट्रीय दल के रूप में उभरेगी....पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की जगह ले लगी।’’

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के प्रदर्शन पर बोले रविकिशन, ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा

उन्होंने कहा कि पूरा देश अरविंद केजरीवाल की शासन नीति से प्रभावित है और पंजाब के लोगों ने राज्य में पार्टी पर भरोसा जताया है। ‘आप’ के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी चड्ढा ने कहा, ‘‘ पंजाब में पारंपरिक पार्टियों शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस का जमाना खत्म हो गया है और अब ‘आप’ एक ईमानदार सरकार का गठन करेगी।’’ शुरुआती रुझान के अनुसार, कुल 117 विधानसभा सीटों में से 89 पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।

प्रमुख खबरें

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है

गूगल का बड़ा ऐलान: अब Gmail यूजर बिना अकाउंट खोए बदल सकेंगे अपना ईमेल एड्रेस, एक्सेस नहीं होगा खत्म