Davos में Zelensky का यूरोप पर तीखा हमला, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को अपने यूरोपीय सहयोगियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रूस के लगभग चार साल पहले किए गए आक्रमण और उसकी लगातार जारी अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता के प्रति यूरोप की प्रतिक्रिया धीमी, बिखरी हुई और अपर्याप्त रही है।

उन्होंने इस महाद्वीप से वैश्विक शक्ति बनने का आग्रह किया। उन्होंने यूरोप की प्रतिक्रिया की तुलना वेनेजुएला और ईरान में वाशिंगटन के साहसिक कदमों से की। पूर्व हास्य अभिनेता जेलेंस्की ने फिल्म ‘ग्राउंडहॉग डे’ का जिक्र किया, जिसमें मुख्य किरदार को एक ही तरह की दिनचर्या बार-बार जीनी पड़ती है। वह जो भी करे, अगला दिन नया नहीं आता और सब कुछ फिर उसी जगह से शुरू हो जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल दावोस में मैंने अपने भाषण का अंत इस बात से किया था कि यूरोप को पता होना चाहिए कि वह खुद की रक्षा कैसे करे। एक साल बीत गया और कुछ नहीं बदला। मैं आज भी वही बात कह रहा हूं।’’

जेलेंस्की ने यह भाषण दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब एक घंटे तक बंद कमरे में हुई मुलाकात के बाद दिया। ट्रंप ने बातचीत को ‘‘बहुत अच्छा’’ बताया और जेलेंस्की ने इसे ‘‘सार्थक’’ कहा।

यूरोपीय देशों ने कीव को आर्थिक, सैन्य और मानवीय सहायता तो दी है, लेकिन 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के सभी सदस्य इसमें समान रूप से साथ नहीं हैं। रूस के प्रति नीति को लेकर यूरोप के भीतर मतभेद और कई बार धीमी प्रतिक्रिया से यूक्रेन निराश रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल