मध्यप्रदेश: 3 साल के बच्चे की क्रूर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

By रेनू तिवारी | Sep 27, 2025

 मध्यप्रदेश के धार जिले में तीन साल के बच्चे की निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश मॉब लिंचिंग में बदल गया, जिसमें आरोपी महेश की पीट-पीटकर मौत हो गई। पुलिस ने इस हृदयविदारक घटना में बच्चे की हत्या और मॉब लिंचिंग दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही हत्या के पीछे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है।

 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर का सच! भारत ने UN में बताया- पाक सेना ने की थी संघर्ष रोकने की अपील, ट्रंपब के सारे बयान झूठे?

 

अवस्थी ने बताया, ‘‘गुस्साए ग्रामीणों ने महेश को पकड़कर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महेश को हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और महेश द्वारा की गई इस गंभीर वारदात के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

यह घटना ग्रामीण हिंसा और मॉब लिंचिंग के गंभीर प्रश्न उठाती है, जिस पर पुलिस ने दोनों आपराधिक वारदातों के संबंध में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन