झारखंड के दुमका में लोगो ने एक व्यक्ति को चोर समझकर पीटा, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022

झारखंड के दुमका जिले के कपरजोरा गांव में रविवार सुबह लोगों ने चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जरमुण्डी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिवेंद्र ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कपजोरा गांव में तड़के चार बजे मुकेश यादव नामक व्यक्ति के घर केबाहर एक व्यक्ति पहुंचा। पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसे वह संदिग्ध लगा। व्यक्ति को देखते ही वह चार-चोर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांव वालों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया तथा लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार