सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है IPL, चेयरमैन बृजेश पटेल ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने गुरूवार को कहा कि बीसीसीआई ने आईपीएल के लिये सितंबर-अक्टूबर की विंडो पर ध्यान लगाया हुआ है लेकिन यह एशिया कप और टी20 विश्व कप के स्थगित होने पर निर्भर करता है। उन्होंने साथ ही संकेत दिया कि आईपीएल विदेश में भी आयोजित किया जा सकता है क्योंकि खाली स्टेडियम में स्थान मायने नहीं रखता। पटेल ने कहा, ‘‘हम सितंबर-अक्टूबर की विंडो देख रहे हैं लेकिन यह एशिया कप और टी20 विश्व कप के स्थगन पर निर्भर करता है। हमें उस समय सरकारी दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा। ’’ एशिया कप सितंबर में और टी20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में होना है। लेकिन दोनों टूर्नामेंट के भाग्य पर फैसला अभी तक नहीं हुआ है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप पर फैसला अगले महीने करेगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत का श्रीलंका दौरा हुआ रद्द

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा कि बोर्ड आईपीएल के आयोजन के लिये सभी विकल्प खोज रहा है। गांगुली ने भी बोर्ड की मान्यता प्राप्त इकाइयों को ताजा सूचना में टूर्नामेंट के खाली स्टेडियम में कराने की बात कही है। यह पूछने पर कि क्या आईपीएल के संक्षिप्त किये जाने की योजना है तो पटेल ने कहा, ‘‘हम टूर्नामेंट को सामान्य कार्यकाल में कराना चाहते हैं लेकिन यह फिर इस पर निर्भर करेगा कि कौन सा टूर्नामेंट (एशिया कप या विश्व कप) स्थगित होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल बोर्ड, प्रायोजकों, प्रसारकों और खिलाड़ियों के लिये अहम टूर्नामेंट है। हर कोई चाहता है कि यह आयोजित हो। खिलाड़ी मैदान पर खेलने के लिये बेताब हैं। ’’ पटेल ने कहा कि आईसीसी जितना जल्दी टी20 विश्व कप पर फैसला करता है, उतना ही यह हितधारकों के लिये अच्छा होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि आईपीएल दर्शकों के बिना खेला जा सकता हे लेकिन विश्व कप नहीं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे