फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड की सगाई से नाराज युवक ने महिला को जबरन खिलाया जहर, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

By रेनू तिवारी | Mar 21, 2026

फरीदाबाद में अपनी महिला मित्र की दूसरे व्यक्ति से सगाई होने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी उसका सेवन कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक महिला पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें: IPL में KKR की कप्तानी पर Ajinkya Rahane का मंत्र, 'शांति और सकारात्मकता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत'

पुलिस ने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर युवक उसे खुद अस्पताल ले गया, जहां दोनों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने में नोएडा निवासी आरोपी मोनू भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पलवल जिले की रहने वाली पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी आठ साल से दोस्ती थी, लेकिन जनवरी में दूसरी जगह सगाई तय होने के बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Assam में Bhupesh Baghel का आरोप, नगांव Lok Sabha By-election BJP ने थोपा

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार