चार चरणों के चुनाव में उप्र में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

कौशांबी। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में चार चरणों के विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश के सिराथू में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ‘ चार चरण के चुनाव समाप्त हो गये हैं और चार चरण में घूम कर आया हूं, सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है, और तीन सौ से ज्यादा सीटों के साथ फिर से यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट की होने वाली सास ने बहू की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर किया ये कमेंट, हैरान हुए फैंस

उन्होंने कहा कि अगर इनको जेल में रखना चाहते हो तो कमल के निशान पर बटन दबाओ।उन्होंने कहा कि हमारे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने चुन चुन कर माफियाओं का सफाया करने का काम उप्र के अंदर किया है और दो हजार करोड़ रुपये की भूमि खाली कराकर गरीबों को आवास देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। अपने संबोधन की शुरुआत में केशव प्रसाद मौर्य से आत्मीयता दर्शाते हुए शाह ने कहा कि मैं जानता कि सिराथू में इतनी बड़ी सभा होने वाली है तो मैं यहां आता ही नहीं क्योंकि यहां लगता है कि प्रचार करने की जरूरत नहीं है, जनता तय करके बैठी है कि केशव प्रसाद मौर्य को जिताना है, मगर मेरा आना निश्चित था भाई, 2013 से मेरा और केशव का भाई का रिश्ता है। उन्होंने केशव प्रसाद को दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि अपना दल की अनुप्रिया पटेल और निषाद राज की पार्टी हमारे साथ है और मैं उप्र की राजनीति को अच्छी तरह जानता हूं। अपना दल, निषाद राज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी इकट्ठा हो तो उसे कोई हरा नहीं सकता है, ये भाजपा ही है जो देश को सलामत रखती है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी

Asian Games Badminton: Lakshya Sen और PV Sindhu को मिला कठिन ड्रॉ

Supreme Court ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता Deepak Singla की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब