कोरोना से फ्रांस में मौत का तांडव, 24 घंटे में हुई 987 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

पेरिस। फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 987 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। हालांकि आईसीयू में भर्ती रोगियों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमोन ने पत्रकारों को बताया कि 554 लोगों की मौत अस्पतालों में जबकि 433 मौतें नर्सिंग होम में हुईं।

इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13,197 हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दस साल के एक बच्चे की भी मौत हो गई है। हालांकि सेलोमोन ने कहा कि उसकी मौत के कई कारण हैं। सेलोमोन ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि आईसीयू में अब केवल 62 रोगी बचे हैं। बृहस्पतिवार से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा