Greater Noida में नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवक इमारत के 15वें माले से गिरा, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

ग्रेटर नोएडा स्थित एक सोसाइटी में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दोस्तों के साथ जश्न मना रहे 31-वर्षीय एक युवक की इमारत की 15वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस बात का पता किया जा रहा है कि विनीत कैसे गिरा। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के लोगों ने विनीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ की जाएगी, ताकि घटनाक्रम का सटीक पता लगाया जा सके। उसने बताया कि पीड़ित के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान

Donald Trump और Anthropic CEO डारियो अमोदेई के बीच डिनर की योजना

Tejaswin Shankar ने Asian Games में जीता कांस्य, रजत गंवाने पर जताई निराशा

Tripura TTAADC: 587 ग्राम समितियों की 2,950 सीटों पर मतदान शुरू