गुजरात : राजकोट में 24 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

अहमदाबाद, 13 अगस्त। गुजरात के राजकोट जिले के प्राधिकारियों ने कम से कम 24 पाकिस्तानी शरणार्थियों को शु्क्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की, जिनमें अधिकतर हिंदू हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 24 शरणार्थियों को नगारिकता का प्रमाण पत्र सौंपा, जो कई साल पहले पाकिस्तान से राजकोट आए थे। बयान के मुताबिक, देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और इस अवसर पर राजकोट कलेक्ट्रेट में इन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हालांकि, मैं विमानन क्षेत्र के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही हूं, मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि मैं भारतीय नागरिक नहीं थी। अब मैं आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिक बन गई हूं। मुझे भरोसा है कि मैं अपने सपनों को पूरा कर सकूंगी। ’’ गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम के संशोधन किया है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नगारिक प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में अनाज घोटाले की गूंज

DUSU Election 2025: उम्मीदवारों के लिए कोई भी सक्षम व्यक्ति दे सकता है 1 लाख की जमानत, High Court का निर्देश

Disha Salian Case में CBI जांच पर गरमाई राजनीति, Aditya Thackeray बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Farrukhabad में Yogi Adityanath ने 1000 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री