गुना में युवक के शव के साथ की बेकद्री,शरीर से पानी निकालने के लिए शव को पेड़ से लटकाया उल्टा

By सुयश भट्ट | Aug 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक  युवक की जान बचाने की आस में 15 मिनट तक उसके शव के साथ बेकद्री की गई जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई थी। जिसके बाद गांव वालों को उम्मीद थी, शायद उसकी जान बच जाए, इसलिए उसके पैरों को रस्सी से बांध दिया फिर उसे पेड़ से उल्टा लटका कर झुलाया गया। काफी देर तक ऐसा करने के बाद जब कोई हरकत नहीं हुई, तो हार मान ली।

इसे भी पढ़ें:सरदार सरोवर डैम बांध से रिस रहा है पानी , नर्मदा का जल स्तर खतरे में- मेधा पाटकर 

दरअसल घटना कुंभराज के जोगीपुरा गांव की है। कुंभराज के बांसाहेड़ा का रहने वाला भंवरलाल बंजारासोमवार दोपहर करीब 12 बजे जोगीपुरा गांव की नदी में नहाने गया था। और इसी दौरान वह डूबने लगा। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन भंवरलाल डूब गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया।

वहीं मौके पर सानई चौकी प्रभारी तोरन सिंह भी बल के साथ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे भंवरलाल के परिवार वालों को लगा, उसकी सांसें चल रही हैं। इतने में किसी ने समझाईश दी और उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया जाए। उनका दावा था कि उल्टा लटकाने से पानी निकल जाएगा। चौकी प्रभारी तोरन सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव वालों को समझाया भी था लेकिन वह नहीं माने।

इसे भी पढ़ें:बच्चों की लड़ाई घर के बड़ो के लिए बनी खूनी खेल, तलवार से सिर पर किया हमला 

आपको बता दें कि गांववालों ने भंवरलाल के पैरों को बांधा और पेड़ से उल्टा लटका दिया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक झुलाते रहे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो में काफी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। जब शरीर में हरकत नहीं हुई, तो सभी को यकीन हो गया कि उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उसके शव को उतारा गया और पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती