हिमाचल प्रदेश के चुनावी साल के बजट में इस बार सरकार ने हर किसी को खुश करने की कोशिश

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 04, 2022

शिमला ।  हिमाचल प्रदेश के चुनावी साल के बजट में इस बार सरकार ने हर किसी को खुश करने की कोशिश की है। आईये आपको बताते हैं इस बार किसे क्या लाभ मिलेगा। कितना मानदेय मिलेगा। मानदेय बढ़ाने की घोषणा  आंगनाबाड़ी कार्यकताओं को 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय। मिनी आंगनाबाड़ी कार्यकताओं को 6100 रुपये प्रतिमाह मानदेय।आंगनाबाड़ी सहायिका को 4700 रुपये प्रतिमाह मानदेय।आशा वर्कर्स को 4700 रुपये प्रतिमाह मानदेय। सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपये प्रतिमाह मानदेय।मिड डे मील वर्कर्स को 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय।वाटर कैरियर शिक्षा विभाग 3900 रुपये प्रतिमाह मानदेय।जल रक्षक को 4500 रुपये प्रतिमाह मानदेय।

 लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक संगीत महाविद्यालय शुरू होगा।100 करोड़ की लागत से ताबो में बौद्ध प्रशिक्षण संस्थान बनेगा। 12769 लाभार्थियों को आवासीय सुविधा देंगे।बीएड और टेट पास शास्त्री और एलटी अब टीजीटी और स्कूल प्रवक्ता न्यू भी प्रवक्ता कहलाएंगे। टीजीटी से प्रवक्ता बने अध्यापकों को एक विकल्प दिया जाएगा। कौशल आपके द्वार योजना शुरू करने की घोषणा। हिमकेयर कार्ड रिन्युल अवधि बढ़ाई। हिमकेयर कार्ड अब एक नहीं तीन साल में रिन्यू होगा।पंजीकरण अब पूरे वर्ष होगा। पहले यह 1 साल थी। मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू करने की घोषणा।

 क्लीनिक मोबाइल योजना में डॉक्टर पारिवारिक तौर पर काम करेगा। 50 और एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। डॉक्टरों के 500 पद भरे जाएंगे। बिजलीं दरें घटाने की घोषणा।नगर निकायों के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणामहापौर नगर निगम को 15000 रुपये प्रति माह, उप महापौर नगर निगम को 10000 रुपये प्रति माह, पाषर्द नगर निगम को 6050 रुपये प्रति माह, अध्यक्ष नगर परिषद को 8000 रुपये प्रति माह, उपाध्यक्ष नगर परिषद को 6500 रुपये प्रति माह, पार्षद नगर परिषद 3000 रुपये प्रति माह, प्रधान नगर पंयायत को 6500 रुपये प्रति माह, उप प्रधान नगर पंयायत को 5000 रुपये प्रति माह और सदस्य नगर पंयायत को 3000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kerala local body bypolls में सत्ताधारी UDF ने 18 वार्ड जीते, LDF को मिलीं 16 सीटें

UIICL ने बढ़ाई Administrative Officer भर्ती की लास्ट डेट, उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक करें आवेदन

CJP को नाम बदलकर Istifa Janata Party कर लेना चाहिए, CEC विवाद पर बोले Ramdas Athawale

भगवान राम-शिव पर टिप्पणी से हिंदू समाज को बांट रहे CM Revanth Reddy, BJP ने मांगी माफी