PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से पेश करेंगे आत्मनिर्भर भारत के लिए नई रूपरेखा: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के लिये एक नयी रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग एवं मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत की मोदी की पहल के क्रियान्वयन के प्रति गंभीरता से काम कर रहे हैं और यह स्वदेशी पर महात्मा गांधी के जोरको एक नया आयाम देने की कोशिश है। सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी उधम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में यह कहा। उन्होंने आत्मनिर्भर पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने यह दिखाया कि यदि कोई देश आत्मनिर्भर नहीं है तो वह अपनी संप्रभुता का प्रभावी तरीके से हिफाजत करने में सक्षम नहीं हो सकता।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज