हांगकांग में एक हमलावर ने लोकतंत्र समर्थक नेता का कान चबाकर किया लहूलुहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

हांगकांग। हांगकांग में एक हमलावर ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया और लोकतंत्र समर्थक एक नेता का कान चबा लिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक है। पिछले पांच महीनों से सरकार में सुधार की मांग को ले कर चल रहे प्रदर्शनों को रोकने के लिए दंगा रोधी पुलिस ने रविवार को कई मॉल पर दबिश दी।

यह खूनी हमला हांगकांग के सिटीप्लाजा के व्यापारिक परिसर के बाहर हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने पीड़ितों से कहा कि हांगकांग चीन का हिस्सा है। टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया कि हमलावर जिला पार्षद एंड्रयू चियू के कान को चबा रहा है।

इसे भी पढ़ें: हांगकांग को लेकर चीन ने दी चेतावनी, कहा- अशांति बर्दाश्त नहीं करेंगे

दरअसल हमलावर लोगों पर हमला करने के बाद भागने की फिराक में था और चियू ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी। घटना के बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक और दो की हालत गंभीर है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा