‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ में मेरा किरदार आम हिंदी फिल्मों के हीरो से अलग: अर्जुन कपूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2019

मुम्बई । अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और इसमें उनका किरदार सामान्य हीरो की छवि से काफी हटकर है। अर्जुन फिल्म में खुफिया ब्यूरो के अधिकारी प्रभात की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि यह एक हीरो की बंधी-बंधाई छवि से अलग है लेकिन प्रेरणादायक कहानी है।

अर्जुन ने कहा कि इस फिल्म में उन पर हिंदी फिल्म के हीरो की बंधी-बंधाई छवि वाला किरदार निभाने का दबाव नहीं था। यह नए दौर की एक व्यवसायिक फिल्म है। उन्हें हर किसी से इस प्रेरणादायक कहानी को देखने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किरदार में हीरोगिरी की कमी हो सकती है पर फिल्म में जो हीरोगिरी है, वह मेरे लिए काफी उत्साह भरी और नयी है। यह मेरे साथ इस तरह रहा कि मुझे लगता है कि मुझे ऐसी फिल्में करने में मजा आएगा। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण गुप्ता, मायरा कर्ण और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने मिलकर किया है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता 10m Air Pistol Mixed Team स्वर्ण

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया