By Renu Tiwari | Jun 16, 2025
जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पांच साल के एक बच्चे की उसकी मां और सौतेले पिता ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अपराध कबूल करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका बच्चा इलियास (पांच) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इलियास के सगे पिता अजीज ने अपनी पूर्व पत्नी रेशमा और उसके दूसरे पति अतीक पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के गले पर चोट के निशान थे, जिससे यह संदेह है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूछताछ में रेशमा ने कबूल किया कि उसने अतीक के साथ मिलकर बच्चे की गला घोंटकर हत्या की है। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि अजीज बच्चे को लेना चाहता था।