Jhansi Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 3 साल के मासूम की हत्या कर खुद को फंदे से लटकाया

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2026

झांसी जिले के रक्सा थानाक्षेत्र के ढिमररपुरा गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ग्रामीण ने कथित तौर पर अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे की नृशंस हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह इस दोहरी मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

झांसी सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामवीर सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार सुबह पुलिस को ढिमररपुरा गांव में एक अप्रिय घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो दृश्य बेहद विचलित करने वाला था।

घटनास्थल का विवरण: घर के अंदर 40 वर्षीय प्रेम सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं पास ही उनके तीन वर्षीय पुत्र भरत का लहूलुहान शव पड़ा था।

हत्या का तरीका: प्रारंभिक जांच के अनुसार, मासूम भरत की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।

सीओ ने कहा कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच शुरू की तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्‍होंने कहा कि प्रेम सिंह की पत्नी आशा ने बताया कि शुक्रवार रात उनके पति के एक समारोह से वापस आने के बाद नशे में होने के कारण उनसे उसकी कहासुनीहुई थी, परंतु देर रात वह अपने पुत्र को सोते समय कब उठाकर ले गए, यह उसे पता ही नहीं चला।

लिस के अनुसार खेती-बाड़ी कर अपना परिवार पालने वाले प्रेम सिंह द्वारा कथित तौर पर धारदार हथियार से पुत्र की हत्या और उसके बाद आत्महत्या किए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत पूछताछ एवं पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

प्रमुख खबरें

Rockwell Automation के Chennai प्लांट्स से Semiconductor जैसे अहम सेक्टर को सप्लाई: साहनी

Adani Energy Solutions को पश्चिम बंगाल में मिला 2500 MW Green Energy सप्लाई का बड़ा ऑर्डर

Meta ऑफिस में तोड़फोड़ पर भड़की BJP, Congress को बताया गुंडों की पार्टी

IIT Kharagpur में बोले PM Modi, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लें छात्र