झारखंड में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को नदी में ‘फेंका’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2024

 झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला ने अपनी नवजात बालिका को एक नदी में कथित रूप से फेंक दिया जिससे उसकी (बच्ची की) मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि जादूगोरा के डुरकु गांव में 30 वर्षीय यह महिला अपनी बेटी के साथ नहाने गयी थी और उसने उसे नदी में फेंक दिया।

पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि बच्ची का शव सोमवार को मिला। भगत ने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन उसकी (महिला की) इस हरकत की सटीक वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Pakistan में जांच चौकी पर हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल

Indonesia में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 15 लोगों की मौत

Sitharaman ने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए शासन प्रणाली को सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया

Premier League: वेस्ट हैम पर भारी पड़ी मैनचेस्टर सिटी, 3-0 से जीत के साथ टॉप पर