Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में BJP सोरेन सरकार के खिलाफ भुना रही महिला सुरक्षा का मुद्दा

By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2024

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार निशाना साधा है। शिवराज सिंह का कहना है कि राज्य की बेटियां सुरक्षित नहीं है। वहीं चौहान ने कहा कि सोरेन सरकार ने राज्य की महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियां सुरक्षित नहीं है और यह सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसलिए जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि यह एक भ्रष्ट सरकार है।  

शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य में हर दिन पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। जिस दिन राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तो यहां के युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'भाजपा रोटी, बेटी और माटी की रक्षा करेगी'। चौहान ने आगे कहा कि राज्य में कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन चक्रवात दाना से भी अधिक खतरनाक है।

इसे भी पढ़ें: important election issues: झारखंड चुनाव में भाजपा ने खेला मुस्लिम कार्ड, जानिए सियासी समीकरण

बता दें कि राज्य में सोरेन की सरकार के लिए महिला सुरक्षा और रोजगार के मुद्दा एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बढ़ती बेरोजगारी दरों ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा सोरेन सरकार को घेरने के लिए महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा उठा रही है, जोकि सोरेन सरकार पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

इसके साथ ही झारखंड में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार, हत्या और घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यह न सिर्फ महिलाओं के लिए असुरक्षित माहौल पैदा कर रहा है, बल्कि राज्य सरकार की सुरक्षा प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। महिलाओं में इस स्थिति को लेकर आक्रोश और असंतोष का भाव बढ़ रहा है, जिसका सरकार की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू