Karnataka : भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा सोमवार को कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (केएसडीएल) से संबंधित रिश्वत मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मदल विरुपक्षप्पा की जमानत याचिका खारिज किये जाने के कुछ घंटे बाद लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चन्नागिरी विधायक को उनके बेटे प्रशांत एम. वी. को दो मार्च को एक ठेकेदार से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के कुछ दिन बाद अंतरिम जमानत मिल गई थी।

इसके बाद लोकायुक्त के छापे में 8.23 ​​करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। न्यायमूर्ति के. नटराजन ने चन्नागिरी विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। केएसडीएल के अध्यक्ष रहे विरुपक्षप्पा पर उनके पुत्र केएएस अधिकारी प्रशांत मदल के माध्यम से रिश्वत मांगने का आरोप है। बिल पास करने के लिए 81 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गयी और उनके बेटे को कार्यालय में 40 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया। बाद में, विरुपक्षप्पा के आवास से सात करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। प्रशांत को इस मामले में दो मार्च को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लोकायुक्त पुलिस ने तब से मामले में चार और गिरफ्तारियां की हैं। भाजपा विधायक ने तब से केएसडीएल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रमुख खबरें

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना