Kaushambi में नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र में पांच बच्चों के पिता एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आज पीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ ने बताय कि तहरीर के अनुसार किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उनको देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पांडेय ने बताया कि परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं तथा पाक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही