By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022
तिरुवनंतपुरम, 1 अगस्त। केरल में इस साल के अंत तक 25 सरकारी कार्यालयों में क्रेच खोले जाएंगे। राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना कार्यस्थलों पर बच्चों की देखभाल के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का हिस्सा है और इसे उन सरकारी दफ्तरों में लागू किया जाएगा, जहां 50 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। जॉर्ज ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पहले ही 25 क्रेच (शिशुगृह)के लिए दो-दो लाख रुपये आवंटित कर चुके हैं।