केरल के कोल्लम में एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगाई और फिर कर ली आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

दक्षिण केरल में कोल्लम जिले के अंचल में एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा दी और फिर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान, अलंचेरी निवासी 56 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विनोद का रविवार रात को अपनी पत्नी और अन्य परिजनों से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने गैस सिलेंडर चालू कर घर में आग लगा ली। विनोद के परिवार के सदस्य किसी तरह बच निकलने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों के अनुसार कि घटना के समय विनोद संभवतः शराब के नशे में था। पुलिस के मुताबिक सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से घर पूरी तरह नष्ट हो गया।

क्षेत्र के निवासियों ने आग के बारे में अधिकारियों को सूचित किया। विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। येरूर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव