लखनऊ में युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2024

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आफताब के पिता मोहम्मद अल्ताफ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आफताब की हत्या उसी इलाके के रहने वाले फाजिल और अफाक ने की थी। बयान में कहा गया, ‘‘हत्या की वजह उस लड़की से आफताब की दोस्ती थी, जिसके साथ फाजिल की शादी तय हुई थी। पूछताछ में फाजिल और उसके सहयोगी ने कबूल किया कि इसी के चलते उन लोगों ने आफताब की हत्या की। हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया।’’

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई, ईरानी मिसाइल ठिकानों पर किए हमले

विपक्षी हुंकार शक्ति-प्रदर्शन नहीं, जनकल्याण का कारण बने

इन 55 हजार मौंतों की आशंका पर चर्चा तक नहीं

जौ में मौजूद Beta-Glucan फाइबर घटाएगा LDL Cholesterol, दिल और पाचन रहेगा दुरुस्त