मध्य प्रदेश में लंपी वायरस संक्रमित 86 प्रतिशत से ज्यादा मवेशी ठीक हुए, पिछले 10 दिन में कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंपी वायरस के कारण त्वचा संक्रमण से प्रभावित 86 प्रतिशत से अधिक मवेशी संक्रमण से उबर चुके हैं और राज्य में पिछले 10 दिनों में किसी मवेशी की मौत की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य में अगस्त से अब तक कम से कम 291 मवेशियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुल 11 लाख 25 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि बीमार पशुओं का सतत उपचार किया जा रहा है, जिससे पिछले 10 दिनों से संक्रमित पशुओं की संख्या एवं इससे पशुओं की मृत्युदर में कमी आई है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में इस साल पर्यटकों की संख्या ने 75 सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला

अधिकारी ने कहा कि जुलाई में वायरस फैलने के बाद प्रयोगशालाओं ने राज्य के कुल 52 जिलों में से 14 में लंपी वायरस की उपस्थिति की पुष्टि की थी। मेहिया ने कहा कि प्रदेश में कुल 1.87 करोड़ गोवंश की तुलना में इस वायरस से प्रभावित मवेशियों की संख्या बहुत कम है। उन्होंने कहा कि राज्य में कम से 11.25 लाख मवेशियों को इस बीमारी के खिलाफ टीका लगाया जा चुका है और टीके की 23 लाख खुराक उपलब्ध हैं। अधिकारी ने कहा कि पिछले 10 दिनों से संक्रमण दर में गिरावट आ रही है और प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार