मध्य प्रदेश में बेखौफ बदमाश बंदूक अड़ाकर ट्रैक्टर लूटा, पुलिस ने घेरा तो ट्रैक्टर छोड़कर भागे

By दिनेश शुक्ल | Dec 13, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र अंर्तगत परमार्थ आश्रम के पास प्लांट पर सो रहे मजदूरों पर बंदूक अड़ाकर छह से अधिक बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया। जिसकी सूचना वारदात के शिकार पीड़ित मजदूरों ने पुलिस को  दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को निगरानी में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: छतरपुर जिले में पिटाई के दौरान युवक की मौत, मुख्‍यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे लगभग छह से अधिक हथियारबंद बदमाश यहां पर पहुंचे और बिहारी नामक मजदूर पर बंदूक व अन्य पर कट्टे अड़ा कर वहां से ट्रैक्टर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई गोपाल सिंह कुशवाह, आरक्षक गगन शर्मा, बृजलाल, नवल गिरी और एफआरवी बेला की बावड़ी पर पदस्थ पायलट हरीश राजौरिया, आरक्षक राजेन्द्र मिश्रा, चंद्रसेन धाकरे के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

पुलिसकर्मियों को देखकर बदमाशों ने ट्रैक्टर को गलियों में डाल कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस पहले से ही अलर्ट थी और गलियों में पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस के घेरे में खुद को फंसते देखकर बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को निगरानी में भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम रात से लगी रहीं, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। अब पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi