महाराष्ट्र में कोविड-19 के 118 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 3,320 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के शुक्रवार को 118 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3,320 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होंगी लेकिन यह कोरोना वायरस रोकथाम/उन्मूलन के लिए तय नियमों के पालन के आधार पर होगा। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि शुक्रवार को राज्य में सात लोगों की संक्रमण से मौत हुई हैं अभी तक कुल 201 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। 

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 331 लोग अपने घर लौट चुके हैं। अभी तक 61,740 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच हुई है। उन्होंने बताया कि जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें से पांच मुंबई के हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा हृदय रोग जैसी बीमारियां थीं। राज्य में अभी तक संक्रमण के 3,320 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,085 मामले मुंबई के हैं। वहीं कुल 201 मौतों में से 122 लोगों की मौत अकेले मुंबई शहर में हुई है। राज्य में 330 निषिद्ध क्षेत्र हैं और 5,850 सर्वे दलों ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग