मथुरा में खूनी खेल: पत्नी से विवाद के बाद पति ने तमंचे से उड़ाया सिर, फिर खुद को भी गोली मारकर दी जान

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में एक पति ने मामूली कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद उसने उसी तमंचे से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड सह आत्महत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की आधिकारिक जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद किसी विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। पोखन गोंडा में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जबकि मिथुन झांसी में ही काम करता था। आठ दिन पहले पोखन मथुरा आकर सहेली रागिनी के साथ रहने लगी और एक ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया। एसपी सिटी के अनुसार, मिथुन बृहस्पतिवार को ही पत्नी को ढूंढता हुआ मथुरा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि घर पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, तभी कहासुनी शुरू हो गई। दंपति के बीच विवाद का एक मामला न्यायालय में भी लंबित था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आशंका है कि मिथुन इसी मामले को खत्म करने के लिए पोखन पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस के मुताबिक गुस्से में आकर मिथुन ने साथ लाए तमंचे से पोखन को गोली मार दी। पोखन के गिरते ही मिथुन ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Yogi Adityanath Birthday: कैसे बने 'Bulldozer Baba', UP की Politics में ऐसे लिखी सफलता की कहानी

सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी प्रशांत कपिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में दंपति के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही