मेरठ के सरधना में प्रेम प्रसंग के विरोध में प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बेरहमी से पीटा,अस्पताल में हुई मौत

By राजीव शर्मा | Mar 03, 2022

मेरठ जनपद के सरधना में तहेरी बहन से प्रेम-प्रसंग में हॉरर किलिंग की वारदात अंजाम दी गई। प्रेम प्रसंग के विरोध में प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बेरहमी से पीटा था। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि तफ्तीश में पता चला है कि शाबुद्दीन (25) का उसके ताऊ की बेटी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शाबुद्दीन ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था और वह ताऊ की बेटी से शादी करना चाहता था। परिजनों की पाबंदी के बावजूद भी शाबुद्दीन ने तहेरी बहन से मिलना बंद नहीं किया था। इस पर तीन दिन पहले शाबुद्दीन को लड़की के परिवार वालों ने पीटकर अधमरा कर दिया था। बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Guwahati में हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi, CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

UPITS 2026 | अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है यूपी! Amit Shah का सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्‍तान की नींद उड़ी

UPITS 2026 Greater Noida: उत्तर प्रदेश का BrahMos उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेटर नोएडा से शाह की हुंकार

Delhi से 8 घंटे की ड्राइव पर है खूबसूरत Chakrata, बजट ट्रिप और होमस्टे के बेहतरीन विकल्प