By Prabhasakshi News Desk | Feb 28, 2025
वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे, जिसपर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस मुलाकात में यह पता चलेगा कि ट्रंप भविष्य में रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन को अमेरिकी सहायता मुहैया कराने का वादा करेंगे या नहीं। वाशिंगटन यात्रा के दौरान जेलेंस्की का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ एक ऐतिहासिक आर्थिक समझौता कर सकता है, जिसका उद्देश्य युद्ध से तबाह हुए यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए पैसा जुटाना है।