Guinness World Record | Mission Impossible: The Final Reckoning में Tom Cruise ने किया ऐसा कारनामा, जलते हुए पैराशूट से 16 बार लगाई छलांग

By रेनू तिवारी | Jun 06, 2025

टॉम क्रूज ने फिर से ऐसा किया है - और इस बार, वह सचमुच आग उगल रहे हैं। मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग, ब्लॉकबस्टर जासूसी गाथा के आठवें और अंतिम अध्याय में, क्रूज ने अब तक का अपना सबसे साहसिक स्टंट किया और इस प्रक्रिया में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया।

इसे भी पढ़ें: Arbaaz Khan की पत्नी Shura ने पैप्स से फोटो न लेने की अपील की, फैन्स ने कहा 'प्रेग्नेंसी ग्लो'

जून में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में एक साहसिक दृश्य दिखाया गया है, जिसमें लाइसेंसधारी ‘स्काईडाइवर’ क्रूज विमानन ईंधन में भीगे पैराशूट से बंधे हुए एक हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते है और उसमें आग लगा देते हैं। उन्होंने यह हैरतअंगेज कारनामा (स्टंट) 16 बार किया, जिसमें हर छलांग के बाद उन्होंने जलते हुए पैराशूट को काट कर अलग कर दिया और सुरक्षित उतरने के लिए एक अतिरिक्त पैराशूट खोला। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘टॉम सिर्फ एक्श

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने बेस्ट फ्रेंड की शादी से शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, फंक्शन में ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई

 

‘द फाइनल रेकनिंग’ फिल्म के दृश्य में क्रूज़ का पात्र, एथन हंट, दक्षिण अफ्रीका के ड्रेकेन्सबर्ग पर्वतों के ऊपर 1940 के दशक के बाइप्लेन में सवार एक ‘एआई यूनिट’ के नियंत्रण के लिए फिल्म में अपने विरोधी गैब्रियल (एसाई मोरालेस) से लड़ता है। अभिनेता क्रूज ने ‘रिस्की बिज़नेस’ (1983) में मुख्य भूमिका के रूप में शुरुआत की थी और तब से 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Ramesh Chennithala को जवाब, Drug Seizure के भारी-भरकम आंकड़ों से विपक्ष को घेरा

Bishkek में SCO Summit के दौरान S Jaishankar की बड़ी कूटनीति, China और Russia के साथ हुई अहम बैठक

एसएसबी नेपाल और भूटान सीमा पर स्थानीय लोगों से जुड़े: गृह सचिव

SCO Summit: Bishkek Declaration और PM Modi का Strategic Vision, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार