Morbi bridge accident: ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक को अंतरिम जमानत देने से अदालत का इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

गुजरात में मोरबी की एक अदालत ने मंगलवार को जेल में बंद ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल की अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी। पटेल ने पिछले साल मोरबी शहर में एक झूला पुल टूटने की घटना के पीड़ितों को मुआवजे का भुगतान करने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की मांग की थी, जिसमें 135 लोग मारे गए थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी सी जोशी की अदालत ने यहां पटेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। याचिका का राज्य सरकार और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने विरोध किया था।

उच्च न्यायालय ने कंपनी को प्रत्येक मृतक के परिजनों को अंतरिम मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को दो लाख रुपये का भुगतान चार सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया था। मामले में गिरफ्तार 10 आरोपी फिलहाल मोरबी उप-जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

Bangladesh Politics: अल्पसंख्यक नहीं, हम सब बांग्लादेशी हैं, Janmashtami पर बोले PM Tarique Rahman

India न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र बल्कि ग्लोबल Powerhouse, बेल्जियम PM Bart De Wever ने की जमकर तारीफ

BRICS फोरम में AI और Justice पर मंथन, CJI सूर्यकांत 10 देशों के न्यायिक प्रमुखों संग करेंगे चर्चा

6 सितंबर में ऐसा क्या खास है? Jantar Mantar पर प्रदर्शन के लिए Karni Sena को Delhi HC से बड़ा झटका