एमपी में गौशाला में गायों की मौत मामले पर गरमाया सदन, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

By सुयश भट्ट | Mar 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में गौशाला में गायों की मौत मामला गरमाया । इस मामले को कांग्रेस के विधायकों ने उठाया। सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामला गरमाया।

कांग्रेस विधायकों ने न सिर्फ नारेबाजी की बल्कि सदन से वॉाकआउट भी कर दिया। कांग्रेस ने गौ ग्रास का पैसा बढ़ाने और गौ हत्या के मामले में सदन का वॉकआउट किया।

इसे भी पढ़ें:5 राज्यों के रुझानो के बाद बोले नरोत्तम मिश्रा, कहा- कांग्रेस-सपा को जनता ने नकारा 

वहीं वॉकआउट के बाद कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे और कांतिलाल भूरिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गायों की मौत बंद हो, गायों के हत्यारों पर कार्रवाई हो। बीजेपी सरकार चारे का पैसा सरकार खा गई।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ जब सीएम थे तब 1 हजार गौशालाओं का निर्माण हुआ था। कथित गौसेवा वाली पार्टी बीजेपी की सरकार में चारे की कटौती से गाय भूखी मर रही हैं। यह बहुरुपी सरकार है। सरकार बनने के बाद गाय के मुद्दे को भूल जाती है बीजेपी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़कर 63 फीसदी हुआ, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ओडिशा: महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने वाला Balasore का आरोपी Santosh Kar गिरफ्तार

ICC ODI Rankings में शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं Shubman Gill, 5वें नंबर पर खिसके Rohit Sharma

Allahabad High Court का फैसला, तिलहन होने के कारण फल और सब्जी मंडी में नहीं बिक सकता नारियल