Nagaland में जेपी नड्डा ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, बोले- हम रिपोर्ट कार्ड में विश्वास करते हैं

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

नागालैंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पत्र जेपी नड्डा ने जारी किया। घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लिए भाजपा के संकल्प पत्र 2023 में राज्य के विकास के लिए एक रोडमैप शामिल है। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले नॉर्थ ईस्ट में अवरोध, उग्रवाद, लक्षित हमले आदि का सामना करना पड़ता था। मगर आज नागालैंड फिर से शांति, समृद्धि और विकास की राह पर आ गया है। उन्होंने साफ कहा कि नागालैंड की विकास की एक कहानी रही है। पिछले 8 सालों में विद्रोह 80% कम हो गए हैं और AFSPA 66% क्षेत्रों से हटाया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Nagaland में बोले नड्डा, राज्य के विकास के लिए करेंगे काम, स्थिर और मजबूत सरकार चाहते है यहां के लोग


इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के राज्यों को 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं, उनमें विकास के आधार पर शांति, बिजली, पर्यटन, 5जी संकेत, संस्कृति, प्राकृतिक-खेती और खेल के साथ-साथ अन्य क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी एकमात्र राजनीतिक दल है जो 'रिपोर्ट कार्ड' में विश्वास करती है। हम जो करते हैं उसे पूरा करते हैं। हम जो करते हैं उससे भी अधिक हम प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने कोहिमा में एक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजिकल पार्क स्थापित किया है। हम क्षेत्र में समग्र विकास लाने के लिए ढांचागत विकास और कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर रहे हैं। नड्डा ने यह भी कहा कि हम 1,000 करोड़ रुपये के समर्पित नागालैंड सांस्कृतिक अनुसंधान कोष की स्थापना करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले नागालैंड राज्य दिवस पर सीएम रियो ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों को गिनाया


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम ज्ञान प्रदान करने और ऐतिहासिक नागा संस्कृति, भाषा को बढ़ावा देने और अन्य चीजों के अलावा कृषि के विकास पर खर्च करेंगे। हम नागालैंड में सभी सरकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के लिए 100% कवरेज सुनिश्चित करेंगे। हम पर्यटन के क्षेत्र में 50,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए नागालैंड पर्यटन कौशल मिशन शुरू करेंगे। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान