Nagaland में बोले नड्डा, राज्य के विकास के लिए करेंगे काम, स्थिर और मजबूत सरकार चाहते है यहां के लोग

Nadda in Nagaland
ANI
अंकित सिंह । Feb 14 2023 3:02PM

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रासायनिक उत्पादन में 106% की वृद्धि हुई है और साथ ही, हम 250 से अधिक देशों को रसायनों का निर्यात कर रहे हैं। अब हम स्टील, मोबाइल फोन के अग्रणी निर्माता हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज नागालैंड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफ्यू रियो भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि 5 साल पहले जब दूसरी सरकार हुआ करती थी तब नागालैंड को अपहरण, टार्गेट किलिंग, उग्रवाद जैसी चीजों के लिए जाना जाता था लेकिन अब वही नागालैंड शांति, समृद्धि और विकास के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि नागालैंड में भाजपा नेफ्यू रियो की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। फिलहाल इसी गठबंधन की सरकार है जिसका नेतृत्व नेफ्यू रियो कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Tripura elections: त्रिपुरा में किसकी बनेगी सरकार! ओपिनियन पोल से इस पार्टी के हौसले बुलंद

अपने संबोधन के शुरूआत में नड्डा ने कहा कि मुझे आज यहां उपस्थित होकर और आप सभी लोगों को संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। नागालैण्ड की ही वह पवित्र भूमि थी जहाँ नेता जी ने सर्वप्रथम आजाद हिन्द सरकार की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि चीजें पूरी तरह से बदल दी गई हैं। यहां के लोग भविष्य में भी एक स्थिर और मजबूत सरकार चाहते हैं और हम इसके लिए और नागालैंड के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने ब्रिटेन को हरा दिया है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराकर भारत अब 'दुनिया की फार्मेसी' बन गया है।

इसे भी पढ़ें: Varanasi Airport पर राहुल गांधी को नहीं मिली उतरने की इजाजत! कांग्रेस के आरोप पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिया ये जवाब

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रासायनिक उत्पादन में 106% की वृद्धि हुई है और साथ ही, हम 250 से अधिक देशों को रसायनों का निर्यात कर रहे हैं। अब हम स्टील, मोबाइल फोन के अग्रणी निर्माता हैं। उन्होंने दावा किया कि 2006 और 2014 के बीच, पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिंसा की 8,000 से अधिक घटनाएं हुईं। 2014 के बाद इन मामलों में 74% की कमी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि नागालैंड विधान सभा के सभी 60 सीटों के लिए 27 फरवरी 2023 को चुनाव होने वाले हैं। 2 मार्च को नतीजे आएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़